Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

आस्था लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आस्था लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 26 अक्टूबर 2019

योगी आदित्यनाथ सरकार 5.51 लाख मिट्टी के दीये जलाकर दीपोत्सव मनाएगी


Yogi Adityanath government will celebrate Deepotsav by lighting 5.51 lakh earthen lamps.
योगी आदित्यनाथ सरकार शनिवार को 5.51 लाख मिट्टी के दीये जलाकर वार्षिक दीपावली कार्यक्रम `दीपोत्सव 'मनाएगी। सरकार इस अवसर पर 226 करोड़ रुपये की योजनाओं को भी लॉन्च करेगी।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फिजी गणराज्य के उपाध्यक्ष वीना भटनागर और राज्य के अन्य मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा, "अयोध्या में शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच भगवान राम की झांकी जुलूस का आयोजन किया जाएगा। यह जुलूस साकेत कॉलेज से शुरू होगा और रामकथा पार्क में समाप्त होगा जिसमें विभिन्न देशों के कलाकार हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:45 और शाम 4 बजे के बीच जुलूस का अवलोकन करेंगे। ”

उन्होंने कहा, "इसके बाद, भगवान राम और सीता का प्रतीकात्मक वंशज जगह लेगा। 4:15 बजे और 4:40 बजे के बीच। राम की पूजा और प्रतीकात्मक राज्याभिषेक जैसे विभिन्न कार्यक्रम होंगे।"तत्पश्चात, अतिथियों के संबोधन के साथ योजनाओं का उद्घाटन और स्थापना शाम 6 बजे तक होगी।

इस अवसर पर सात देशों की राम लीला मुख्य आकर्षण होगी। भगवान राम की ग्यारह झांकी विभिन्न कार्यक्रमों का प्रदर्शन करेगी। पूरे कार्यक्रम को "राज्य मेला" घोषित किया गया है। इसके अलावा, लगभग 2,500 बच्चे भगवान राम के जीवन की घटनाओं, उनके धनुष और तीर और चित्रों को तैयार कर रहे हैं।

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019

जानें करवा चौथ की पूजन विधि और शुभ मुहूर्त-70 साल बाद बन रहे महासंयोग का लाभ लें


इस पोस्ट में हम आपको करवा चौथ का शुभ मुहूर्त,शुभ संयोग और पूजन विधि बताने जा रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाने वाला उपवास से करवा चौथ व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है और चंद्र उदय के बाद ही व्रत खोलती है। ज्योतिष की मानें तो इस बार करवा चौथ पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। जिसके चलते इस व्रत का प्रभाव और भी अधिक बढ़ जाएगा।

साल 2019 में करवा चौथ का व्रत 17 अक्टूबर गुरुवार के दिन रखा जाएगा।
करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त होगा गुरुवार शाम 5:46 से 7:20 तक
पूजा की कुल अवधि 1 घंटा और 16 मिनट की होगी
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय होगा 8:16
इस बार चतुर्थी तिथि 17 अक्टूबर को 6:48 से लग रही है।अगले दिन चतुर्थी तिथि अगले दिन सुबह 7:29 तक रहेगी। इस बार उपवास का समय 13 घंटे 56 मिनट का है सुबह 6:21 से रात 8:18 तक रहेगा।

पढ़े :- करवा चौथ से जुडी ये बाते नहीं जानते होंगे आप


ज्योतिष के अनुसार साल 2019 का यह करवा चौथ सभी सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होगा। क्योंकि इस बार करवा चौथ पर करीब 70 साल के बाद बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग होने से यह बहुत मंगलकारी होगा। यह योग चंद्रमा की 27 पत्नियों में से सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ बन रहा है। इसलिए यह सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत फलदाई होगा। इस बार 17 अक्टूबर करवा चौथ के दिन रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कंडेय और सत्यभामा योग भी बनेगा। इस वजह से यह बहुत ही ज्यादा फलदाई होगा। माना जाता है कि ऐसा शुभ योग तब बना था जब श्रीकृष्ण और सत्यभामा का मिलन हुआ था।

करवा चौथ पूजन विधि के अनुसार करवा चौथ व्रत के दिन प्रातः काल सूर्योदय से पहले स्नान कर। पूजा स्थान को अच्छी तरह से साफ कर ले और सास द्वारा दी गई सरगी ग्रहण करें। फिर निर्जला व्रत का संकल्प लेते हुए व्रत आरंभ करें। पूजा स्थल में कलश स्थापना करें और चौथ माता का चित्र बनाये।  इसके पश्चात मां गौरी गणेश जी और फिर भगवान शिव की मूर्ति चौकी पर स्थापित करते हुए। गौरी मैया को सुहाग का सामान अर्पित करें और सभी देवी देवताओं का आह्वान करते हुए। करवा चौथ की व्रत कथा सुने। अंत में पति की दीर्घायु की कामना करते हुए सांस का आशीर्वाद लेकर उन्हें करवा भेंट करें। रात्रि में चंद्रोदय के बाद छलनी से चंद्र दर्शन करें और चांद को अर्घ्य देकर पति का आशीर्वाद लेकर व्रत पूर्ण करें। 

मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019

रावण एक कुशल राजा होने के साथ-साथ हर क्षेत्र में भी अव्वल था

ravan was a great king

रावण का नाम सुनते ही हमारे मन में एक क्रूर राजा एक अहंकारी व्यक्ति और एक असुर और सब कुछ तुच्छ समझने वाले एक घमंडी इंसान की छवि उभरती है। लेकिन में से बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रावण सर्वशक्तिशाली,एक कुशल राजा ,अत्यंत बुद्धिजीवी और अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकने वाला एक भगवान शिव का एक असीम भक्त था।  दोस्तों आज की इस पोस्ट में आप रावण के बारे में वह रोचक बातें भी जानेंगे।

दोस्तों इस बात का रामायण में कहीं पर भी जिक्र नहीं है कि रावण के वध के बाद उसके शरीर का क्या किया गया। क्या रावण का शरीर आज भी श्रीलंका के जंगलों में किसी को शाम गुफा में सुरक्षित रखा गया है या या नहीं। क्या आपको पता है कि रावण बचपन से ही ना ही एक ब्राह्मण और ना ही एक राक्षस था वह ऋषि विश्रवा का पुत्र था। जो कि एक विद्वान ब्राह्मण थे।जबकि उनकी मां के किसी ऋषि विश्रवा की दूसरी पत्नी थी और वह राक्षस प्रजाति की थी। रावण की माँ क्षत्रिय राक्षसनी थी। जिनको ब्रह्मराक्षसनी  के नाम से भी जाना जाता है। यही कारण था कि बचपन से ही रावण के पास राक्षस जैसी शक्ति और ब्राह्मण जैसी बुद्धि विद्यमान थी।

रावण एक कुशल राजा होने के साथ-साथ हर क्षेत्र में भी अव्वल था

रावण के समय में हवाई अड्डे और अत्याधुनिक विमान हुआ करते थे
हवाई अड्डे और अत्याधुनिक विमान हुआ करते थे। क्या आपको पता है कि रावण एक कुशल राजा होने के साथ-साथ हर  क्षेत्र में भी अव्वल था। जिस समय भारत के राजा और बड़े-बड़े योद्धाओं को विमान के बारे में पता तक नहीं था। उस समय रावण के शासनकाल में चार चार  हवाई अड्डे और अत्यधिक आधुनिक विमान हुआ करते थे। आज भी श्रीलंका में ऐसे हवाई अड्डे हैं। जिनको श्रीलंकाई सरकार के द्वारा कहा जाता है कि रावण ने इन्हें इस्तेमाल किया था।
रावण एक कुशल रक्षाविशेषज्ञ भी था
 रावण सिर्फ तकनीकी क्षेत्र में भी एडवांस नहीं था बल्कि वह एक कुशल रक्षा विशेषज्ञ था और इसका प्रमाण हमें खुद रामायण में भी मिलता है। रावण ने श्रीलंका को चारों तरफ से ऐसे सुरक्षा घेरे से घेरे हुआ था कि जन साधारण तो छोड़िए हनुमान जैसे पुरुष को भी श्री लंका पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
रावण को इतिहास का सबसे बुद्धिमान ब्राह्मण माना जाता है
रावण को इतिहास का सबसे बुद्धिमान ब्राह्मण माना जाता है। कहा जाता है कि रावण एक बार किसी भी चीज को पढ़ने के बाद हमेशा के लिए ही उसे याद रख सकता था। फिर वह चाहे जटिल संस्कृत के श्लोक हो या फिर प्राचीन पौराणिक ग्रंथ। यही कारण है कि रावण के द्वारा बहुत से बड़े-बड़े पौराणिक ग्रंथों की रचना भी की गई है.
बड़े-बड़े पौराणिक ग्रंथों की रचना रावण द्वारा ही की गई  है 
 रावण के द्वारा बहुत से बड़े-बड़े पौराणिक ग्रंथों की रचना भी की गई है। जिसमें शिव तांडव स्त्रोतम जिसको शिव आराधना का एक अद्भुत हिस्सा माना जाता है।  आपने कभी न कभी लाल किताब के बारे में जरूर सुना होगा। लाल किताब में कुंडली,हस्तरेखा और भी ज्योतिष से जुडी बाते है। आपको बता दे ज्योतिष का आधार इस लाल किताब की रचना भी रावण ने ही की थी।
रावण एक  निडर व्यक्तित्व वाला एक कुशल राजा था
रावण एक निडर व्यक्तित्व वाला एक कुशल राजा था और उसकी कुशलता का प्रमाण खुद प्राचीन श्रीलंकन ग्रंथ देते हैं। आपको जानकर यह हैरानी होंगी कि श्रीलंका के पूरे ही इतिहास में सबसे कुशल और बुद्धिमान राजा रावण को ही माना जाता है। रावण के इसी काल में श्रीलंकन प्रजा सबसे ज्यादा समृद्ध और खुशहाल रही थी और सबसे बड़ा कारण यही है कि श्रीलंका के इस राजा को यहां की प्रजा भगवान स्वरूप पूजती है
क्या आपको पता है कि रावण कला में भी माहिर था 
क्या आपको पता है कि रावण कला में भी माहिर था और इसका प्रमाण माता सरस्वती के हाथों में स्थित रूद्रवीणा है। जिसका निर्माण रावण ने अपने सिर,भुजा और धमनियो से ही किया था। रावण रूद्र वीणा बजाने में भी माहिर था। इसलिए  भगवान शिव के अनुरोध पर रावण ने चारो वेदों को संगीतबद्ध किया था।
रावण को रावण का नाम भगवान शिव ने ही दिया था 
पुरानी कथाओं में बताया जाता है कि एक बार रावण भगवान शिव को कैलाश से लंका ले जाना चाहता था। लेकिन शिवजी राजी नहीं हो रहे थे। तो उसने पर्वत को ही उठाने का प्रयास किया। जिसे देखकर शिव जी ने अपना पैर कैलाश पर्वत पर रख दिया। जिसकी वजह से  रावण की उंगली दब गई। रावण उंगली दबने  के बाद  वहाँ तेज-तेज आवाज में  शिव तांडव करने लगा। शिव जी यह देखकर बहुत ही आश्चर्य चकित रह गए कि एक व्यक्ति इतने दर्द में भी शिव तांडव कैसे कर सकता है और उसी क्षण शिव जी ने रावण को रावण का नाम दिया जिसका अर्थ होता है तेज तेज आवाज में दहाड़ना।
रावण सर्वशक्तिशाली भी था
रावण सर्वशक्तिशाली भी था। जिसका परिणाम हमें इस बात से लगता है कि रावण तीनों ही लोकों का स्वामी था। उसने न केवल इंदरलोक बल्कि भू लोंक के  भी बड़े-बड़े हिस्सों को अपने असुरों की ताकत से कब्जा किया था। रावण सदैव ही एक वीर योद्धा की तरह अपनी सेना की अगुवाई किया करता था और बहुत से युद्ध  तो उसने बिना सेना के अपने दम पर ही जीत लिए थे।
यमराज को भी रावण से हार का सामना करना पड़ा था
यहां तक कि रावण ने यमपुरी जाकर यमराज को युद्ध के लिए ललकारा और उन्हें हराया भी और नर्क में सजा पा रही जीव आत्माओं को आजाद करा कर अपनी सेना में भर्ती कर लिया।
शनि देव को रावण ने बनाया बंदी 
 माना यह जाता है कि जब उसके पुत्र मेघनाथ का जन्म हुआ। तो रावण ने सभी ग्रहो   को 11 वे स्थान पर रहने के लिए कहा ताकि उसके पुत्र को अमरता मिल सके। लेकिन शनि  महाराज 11 वे स्थान की वजह 12वें स्थान पर जाकर विराज मान हो गए।  रावण इस घटना से इतना क्रोधित हुआ कि उसने शनिदेव पर ही आक्रमण कर दिया। यह भी कहा जाता है कि कुछ समय तक उसने भगवान शनिदेव को भी अपना बंदी बना लिया था।
रावण एक आदर्श भाई और एक आदर्श पति भी था
रावण एक आदर्श भाई और एक आदर्श पति भी था। जहां उसने अपनी बहन सूर्पनखा के अपमान का बदला लेने के लिए वह कदम उठाया जो आगे चलकर उसके विनाश का कारण बना।  वहीं दूसरी तरफ अपनी पत्नी को बचाने के लिए वह उस यज्ञ से उठ गया। जिस यज्ञ से. भगवान श्रीराम की पूरी ही सेना को तबाह कर सकता था इसके अलावा जब कुंभकरण को ब्रह्मा जी ने हमेशा नींद में सोने का वरदान दिया था। तब रावण ने दोबारा से  तपस्या करके उसी अवधि को 6 महीने कराया था। जिससे पता चलता है कि रावण अपने भाई बहनों और पति पत्नी की कितनी फिक्र करता था।

भारत के कई हिस्सों में भी की जाती है रावण की पूजा 

आपको जानकर यह हैरानी होंगी कि श्रीलंका के पूरे ही इतिहास में सबसे कुशल और बुद्धिमान राजा रावण को ही माना जाता है। रावण के इसी काल में श्रीलंकन प्रजा सबसे ज्यादा समृद्ध और खुशहाल रही थी और सबसे बड़ा कारण यही है कि श्रीलंका के इस राजा को यहां की प्रजा भगवान स्वरूप पूजती थी ।
आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन रावण की पूजा सिर्फ श्रीलंका में नहीं कही जाती है। बल्कि भारत में भी की जाती है। दक्षिण भारत व दक्षिण पूर्वी भारत के हिस्सों में रावण की पूजा की जाती है। कानपुर का कैलाश मंदिर साल में एक बार ही दशहरे के दिन ही खुलता है। जहां पर रावण की पूजा की जाती है।  सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश राजस्थान और भारत के कई हिस्सों में रावण की विधिवत पूजा की जाती है।

रावण का शरीर आज भी श्रीलंका के जंगलों में किसी को शाम गुफा में सुरक्षित है

दरअसल श्रीलंका के लोग अपने पूर्वजों से यह बातें सुनते हुए आए हैं कि रावण का शरीर आज भी श्रीलंका के जंगलों में किसी गुफा में रखा गया है। वहां के लोग मानते हैं कि रावण के वध के बाद नाग जाति के लोगों ने रावण को कई विधियों से जीवित करने का प्रयास किया था। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तो वह लोग रावण का शरीर उठाकर ले गए और उसके शरीर पर जड़ी बूटियों का लेप लगाकर एक ताबूत में सुरक्षित रखकर उस ताबूत को किसी को गुफा में छुपा दिया। उनको यह उम्मीद थी कि जब  लक्ष्मण को संजीवनी बूटी से दोबारा जीवित किया जा सकता है। तो रावण को भी किया जा सकता है। यह कोई अंधविश्वास नहीं है बल्कि श्रीलंका की रिसर्च टीम भी मानती है कि रावण का शरीर आज भी श्रीलंका के घने जंगलों में एक ताबूत में रखा गया है। श्रीलंका में कोलंबो से 220 किलोमीटर एक  जगह रंगला में इस ताबूत के होने का दावा किया गया है।

बाद में श्रीलंका सरकार की रिसर्च टीम ने कई बार उस गुफा तक पहुंचने की कोशिश की  लेकिन हर बार वह असफल रहे। कई कोशिश के बाद फाइनली उनको जंगल में गुफा का नेटवर्क मिला और उन सभी गुफाओ  में से एक गुफा में उनको 18 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा पत्थर का एक ताबूत भी मिला। जांच के बाद पाया गया कि उस पत्थर पर एक विशेष प्रकार का लेप लगा हुआ है। इस ताबूत को खोलने की इजाजत तो वहां की सरकार ने किसी को नहीं दी।

क्योंकि यह एक सुरक्षा का मामला था। दरअसल इस गुफा की बनावट ऐसी थी कि यहां का एक भी पत्थर अगर हिल जाता।  तो बड़ा हादसा हो सकता है इसलिए इस ताबूत को आज तक बाहर निकालने और खोलने की इजाजत किसी को नहीं मिली। श्रीलंका के केंद्रीय मंत्री ने भी एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया था। इस बात पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन जब एक सरकार ही  ऐसे दावे करे तो वास्तव में यह बात सोचने पर मजबूर करती है। 

रावण के जन्म की कहानी,रावण दुराचारी और अधर्मी गलत ग्रह नक्षत्रों में पैदा होने की वजह से था

interesting story of birth of ravana

रामायण हिंदुओं का एक प्रमुख धर्म ग्रंथ है माना जाता है। वैसे तो रामायण में कई पात्र है। लेकिन लोग मुख्यतः प्रभु श्री राम से इसे जोड़कर देखते हैं। लेकिन दर्शकों यह भी सच है कि अगर रावण ना होता तो तो शायद रामायण की रचना ही ना होती। रावण को लोग काम,क्रोध और अधर्म और बुराई का प्रतीक मानते हैं। परंतु लोग यह भूल जाते हैं कि रावण में भले ही कई दुर्गुण थे। लेकिन वह एक विद्वान और ज्ञानी भी था। लेकिन गलत समय में जन्म लेने के कारण रावण ज्ञानी होते हुए भी राक्षस प्रवृत्ति का हो गया। दर्शकों आज मैं आपको इस पोस्ट में बताऊंगा कि आखिर रावण के जन्म के समय ऐसा क्या हुआ था कि वह अधर्मी हो गया था।

रावण लंका का राजा था। लंकापति रावण के जन्म के बारे में कई तरह की पौराणिक कथाओं का विवरण मिलता है। लेकिन वाल्मीकि रामायण के अनुसार रावण ऋषि विश्रवा का पुत्र और पुलस्त्य मुनि का पोता था। कथा के अनुसार माल्यवान, सुमाली और माली के तीन दैत्य हुआ करते थे। इन तीनों ने बह्रमा जी  की घोर तपस्या की और बलशाली होने का वरदान प्राप्त किया। वरदान प्राप्ति के बाद यह तीनों भाई देवता और ऋषि-मुनियों पर अत्याचार करने लगे। यह देख सभी देवता भगवान शंकर के पास गए और प्राण बचाने को कहा भगवान शंकर ने यह कहते हुए मना कर दिया कि यह तीनों दैत्य मेरे हाथों में ही मारे जा सकते। इसलिए आप सभी श्री विष्णु जी के पास जाए।

 भगवान शंकर के मुख से ऐसी बातें सुनकर सभी देवता गण भगवान शंकर को प्रणाम करते हुए भगवान विष्णु के पास चल दिए।  विष्णु जी के पास पहुंचकर सभी देवताओं ने राक्षसों के बारे में बताया और रक्षा करने की विनती भी की। देवताओं की बात सुनकर श्री हरि विष्णु ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप सभी भयमुक्त होकर यहां से जाएं। देवताओं के जाने के बाद श्री विष्णु ने तीनों भाइयों को युद्ध के लिए ललकारा। तत्पश्चात भगवान विष्णु और तीनो भाई माल्यवान, सुमाली और माली के बीच भयंकर युद्ध हुआ युद्ध में माली मारा गया। जबकि माल्यवान, सुमाली डर कर पाताल लोक में छूप गए।

 भाग गए कुछ समय बाद सोमाली पाताल लोक से बाहर निकलकर पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए आया लेकिन अंदर से वह डर रहा था कि कहीं कोई देवता उसे देख ना ले। इसी वजह से सुमाली कुछ समय बाद ही पाताल लोक चला गया। वापिस आकर सुमाली सोचने लगा कि ऐसा क्या उपाय किया जाए कि जिससे देवताओं पर विजय मिल सके। फिर सोमाली को लंका नरेश कुबेर का ध्यान आया। तब उसने सोचा कि क्यों ना वह अपनी पुत्री का  विवाह कुबेर के पिता जी  ऋषि विश्रवा से करवा दें। जिससे देवताओं जैसे तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति होगी।  यही बात उसने अपनी पुत्री कैकसी को जाकर बताइ।

कैकसी ने पिता की इच्छा को पूरा करना अपना धर्म समझा और विवाह के लिए स्वीकृति दे दी। पिता की आज्ञा पाते ही कैकसी ऋषि विश्रवा से मिलने वहां से निकल पड़ी।  लेकिन पाताल लोक से पृथ्वी में आने में उसे वक्त लग गया। जब वह ऋषि विश्रवा के पास पहुंची तब तक शाम हो चुकी थी। साथ ही साथ बादलों की गर्जना के साथ बारिश भी हो रही थी। कैकसी ने सबसे पहले ऋषि विश्रवा को प्रणाम किया और उसके बाद उसने उससे विवाह कर पुत्र प्राप्ति की इच्छा प्रकट की।

 कैकसी की  बात सुनकर ऋषि विश्रवा ने कहा कि हे कन्या  मैं तुम्हारी यह इच्छा तो पूर्ण कर सकता हूं। लेकिन तुम बहुत ही गलत समय पे आई हो। ऐइसलिए तुम्हारे पुत्र राक्षसी प्रवृत्ति के होंगे। यह सुनकर कैकसी ने ऋषि विश्रवा के चरण पकड़ लिए और बोली कि है भ्रम वादी में ऐसे दुराचारी पुत्र को लेकर क्या करूंगी। मुझे तो आप जैसा तेजस्वी और ज्ञानी पुत्र चाहिए। कैकसी के बार-बार विनती करने पर ऋषि विश्रवा ने कहा चलो मैं तुम्हें एक और पुत्र दूंगा।  जो मेरी ही तरह धर्मात्मा होगा। इस तरह कुछ समय बाद कैक्सी ने तीन पुत्र रावण,कुंभकर्ण और विभीषण को जन्म दिया।

तो अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ज्ञानी होते हुए भी रावण दुराचारी और अधर्मी गलत ग्रह नक्षत्रों में पैदा होने की वजह से  था। 

रावण से जुड़े यह रहस्य नहीं जानते होंगे आप रावण के बारे में अनसुनी रोचक बातें

interesting things about ravana

रावण यह नाम सुनते ही लोगों के दिल में जो पहला विचार आता है। वह है सीता हरण। यह एक ऐसी पौराणिक घटना है जिसने एक महाविद्वान और प्रखंड पंडित को एक खलनायक बना दिया। लोग रावण को सीता हरण के लिए याद रखते हैं।  लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि रावण के बारे में जो बताया गया है या बताया जा रहा है। वह पूरा सच नहीं है।

रावण एक कुशल सेनापति,राजनीतिक,ज्योतिष,वास्तु कला और बहुत सी कलाओं के ज्ञाता था। वह इंद्रजाल,सम्मोहन जैसे तंत्र-मन्त्र  के साथ भी बहुत तरह के जादू जानता था। इसलिए उसे मायावी भी कहा जाता था। इन्हीं विधियों की वजह से लोग  उससे भयभीत रहते थे। रावण में जितनी बुराइयां थी। उसने उतनी ही अच्छाई भी थी। यही वजह है कि इतनी बुराइयां होने के बाद भी उसके शत्रु तक उसका सम्मान करते थे।

दोस्तों आज हम ऐसी अद्भुत व्यक्ति जो कि एक बहुत खल बड़े खलनायक के रूप में जाना जाता है के बारे में कुछ रोचक बातें आपके साथ शेयर करेंगे। आज हम रावण के बारे में वो रोचक बातों बताएंगे। जो कि बहुत कम लोग या ना के बराबर ही लोग ही जानते हैं।

रावण वीर और अद्भुत योद्धा था

इसमें कोई संदेह नहीं है कि रावण एक वीर योद्धा था। उसकी वीरता की व्याख्या बहुत से पुराण और कथाओं में सुनने को मिलती है। रावण जब भी युद्ध के लिए निकलता था। तब वह अपनी सेना के अगुआई वे खुद सेनापति के बहुत आगे रह कर करता था। बहुत से युद्ध तो उसने अकेले ही जीत लिए थे।

रावण ने यमराज को युद्ध में पराजित किया था  

एक बार उसने यमपुरी जाकर यमराज को युद्ध के लिए ललकारा और उन्हें युद्ध में  हराकर। नर्क में सजा प्राप्त कर रही जीव आत्माओं को वहां से मुक्त करा कर अपनी सेना में शामिल कर लिया। दोस्तों आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतना वीर और अद्भुत योद्धा होते हुए भी। रावण को कई बार पराजय का सामना करना पड़ा था।

भगवान श्री राम के अलावा रावण को कई बार पराजय का सामना करना पड़ा था


बाली के हाथों भी रावण को पराजित और लज्जित होना पड़ा था

भगवान श्री राम ने रावण को हराया था यह तो हर कोई जानता है पर बहुत ही कम लोग हैं जो यह जानते हैं। वानर राज सुग्रीव के भाई बाली के हाथों भी रावण को पराजित और लज्जित होना पड़ा था। बाली बहुत ही शक्तिशाली शक्तिशाली था। वह हर रोज चारों समुंदर की परिक्रमा करके सूर्य को जल अर्पण करता था। एक दिन रावण की ललकार  पर क्रोधित होकर उसने रावण को अपनी बाजू में दबाकर चारों समुंदर की परिक्रमा करके सूर्य को जल अर्पण किया था। इसके बाद उन दोनों में मित्रता हो गई थी। 

अर्जुन ने रावण को पकड़कर अपना बंदी बना लिया था

इसी प्रकार से सहस्त्रबाहु अर्जुन ने रावण को पकड़कर अपना बंदी बना लिया था। पौराणिक कथाओं की मानें तो सहस्त्रबाहु अर्जुन बहुत बलशाली था। उसके हजारों हाथ थे। उसने अपने हजारों हाथों से एक बार नर्मदा नदी के जल प्रवाह को रोक दिया था। उस इकट्ठा हुए जल में उसने रावण को उसकी सेना सहित बहा दिया था।

भगवान शिव से युद्ध में हारने के बाद रावण ने उनको अपना गुरु बना लिया

एक बार रावण ने भगवन शिव से युद्ध किया किया।इसी तरह भगवान शिव से युद्ध में हारने के बाद रावण ने उनको अपना गुरु बना लिया था।

रावण के विमान और हवाई अड्डे 

 चलिए बात करते हैं रावण के विमान और हवाई अड्डों की यह तो सभी जानते हैं कि रावण ने कुबेर को हराकर लंका पर अपना राज्य कायम किया था। रावण ने लंका के साथ धनपति कुबेर से उसका अद्भुत विमान जिसे पुष्पक के नाम से जाना जाता है भी छीन लिया था। पुष्पक विमान की निर्माण विधि और उसका रूप ब्रह्मऋषि अंगिरा ने बताई थी।  भगवान विश्वकर्मा ने इस अद्भुत विमान का निर्माण किया था। यही वह अद्भुत रचना थी जिस  ने उन्हें देव शिल्पी की उपाधि दिलाई। 

पुष्पक अपने आप में एक बहुत ही अद्भुत विमान माना जाता है। जो की इच्छा अनुसार गति पर चलता था। इसकी बहुत सी विशेषताओं में से एक यह थी इसे इच्छा अनुसार बड़ा या छोटा किया जा सकता था। इसमें बहुत सारे लोग एक साथ यात्रा कर सकते थे। मन की गति से चलने की क्षमता के कारण इस विमान का स्वामी अपनी इच्छा  के अनुसार कहीं भी आ जा सकता था। रावण से जुड़ी चीजों पर बहुत से बहुत सारी एजेंसीज भारत और श्रीलंका में रिसर्च कर रही है। इसी के अंतर्गत श्रीलंका की श्री रामायण रिसर्च कमेटी की रिसर्च के अनुसार रावण के पास चार हवाई अड्डे थे। कमेटी की रिसर्च के अनुसार हनुमान ने लंका दहन के समय उन्हें नष्ट कर दिया था।

रावण द्वारा की गई रचनाएं 

रावण द्वारा बहुत सी रचनाएं की गई थी। जिसमें शिव तांडव स्त्रोतम जिसे सुनकर लोगों को एक अद्भुत शांति मिलती है। जिसको शिव आराधना का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।  इसकी रचना रावण नहीं की थी। लाल किताब को  को मूल रूप से अरुण सहिता के नाम से जाना जाता है। इसे कई भाषाओं में अनुवादित भी किया गया है। मान्यता है कि रावण को यह ज्ञान सूर्य देव के साथ ही अरुण से प्राप्त हुआ था।

जिसमें हस्तरेखा,जन्मकुंडली,सामुद्रिक शास्त्र का विस्तृत संयोजन किया गया है। अरुण सहिता को ज्योतिष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्त्रोत माना जाता है। यह रावण के संपूर्ण जीवन का सार है। यह किताब ज्योतिष से जुड़ी जानकारियों का भंडार है।

रावण एक बहुत बड़ा कला प्रेमी भी था

रावण एक बहुत बड़ा कला प्रेमी भी था। इसका उदाहरण माता सरस्वती के हाथों में स्थित रूद्रवीणा है। जिसका निर्माण रावण ने अपने सर भुजा और धमनियों से किया था। रावण रूद्रवीणा बजाने में भी माहिर था। इसी वजह से भगवान शिव के   अनुरोध पर रावण ने चारों वेदों को संगीतबद्ध भी किया था।

कई लोगों की धारणा है कि रावण बहुत ही अहंकारी था। पर यह पूर्णता सत्य नहीं है। आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि रावण एक विनम्र व्यक्ति भी था। इसके कई उदाहरण बहुत सी पौराणिक कथाओं में भी मिल जाते हैं। कहा जाता है कि जब प्रभु श्री राम रामेश्वरम शिवलिंग की स्थापना कर रहे थे। तब उन्हें कोई विद्वान पंडित नहीं मिल रहा था। तो उन्होंने रावण को पूजा कराने का आमंत्रण दिया। एक ब्राह्मण और शिव भक्त होने के नाते रावण ने ना उनका आमंत्रण स्वीकार किया और बल्कि श्री राम की विजय की कामना भी की।

ऐसी ही एक और मान्यता है कि जब मेघनाथ के हाथों शक्ति लगने से लक्ष्मण घायल हो गए थे और उनके उपचार के लिए आयुर्वेदाचार्य द्वारा अनुमति मांगने पर रावण ने उन्हें शस्त्र अनुमति दे दी थी। परंतु इस घटना के समर्थन में कोई भी प्रमाण ना होने की वजह से लोग इसे एक मिथक मानते हैं। यही वजह है कि रावण द्वारा सीता को कभी ना स्पर्श करने के पीछे रावण को मिले सब श्राप को कारण माना जाता है। ना कि उसके विनम्र व्यक्तित्व को।

लोग रावण को बस एक खलनायक के रूप में जानते हैं। क्योंकि बहुत ही कथाओं और आजकल चल रहे पौराणिक धारावाहिकों में भी रावण को एक खलनायक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पर यह पूरा सत्य नहीं है। वह जितना बुरा था उतना ही ज्ञानी और विनम्र भी था। दोस्तों आप रावण के बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट में जरूर बताइए।