Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

breaking news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
breaking news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 4 दिसंबर 2019

फरार आरोपी नित्यानंद ने साउथ अमेरिका में एक आईलैंड खरीदा उसे देश घोषित किया

nithyananda latest news

रेप का आरोप लगने के बाद से फरार बाबा नित्यानंद के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि नित्यानंद ने साउथ अमेरिका के एक देश इक्वाडोर से एक आईलैंड खरीदा है। इस आईलैंड को उसने एक आजाद देश घोषित किया है। जिसका नाम कैलास  रखा है। इसके नाम की एक वेबसाइट भी बनाई गई है। . जिसमें कैलास  को हिंदू राष्ट्र बताया गया है। 

कैलाश के वेबसाइट के अनुसार यह आइलैंड त्रिनिदाद और टोबैगो देशों के नजदीक है। इसमें किसी एक देश की तरह तमाम सरकारी पदों पर लोग नियुक्त किए गए हैं। जैसे प्रधानमंत्री,कैबिनेट मंत्री,सेना प्रमुख और अन्य नित्यानंद ने अपने एक करीबी अनुयाई मा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वेबसाइट पर संविधान और सरकारी ढांचे की जानकारी भी दी गई है। कई सारे मंत्रालय विभाग और एजेंसी बनाने का दावा है।

इतना ही नहीं नित्यानंद ने अपने देश का अलग झंडा भी बनाया है। राष्ट्रीय पशु,राष्ट्रीय पक्षी,राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ जैसी चीजों का ऐलान भी किया है। यह भी ऐलान किया है कि अगर कोई यहां का नागरिक बनना चाहता है। तो वह डोनेशन देकर यहाँ रहने आ सकता है। वेबसाइट में बताया गया है कि कैलास  एक गैर राजनीतिक देश है और मानवता उसका मकसद है।

यह देश हिंदू धर्म की सभ्यता और संस्कृति के अनुसार चलेगा जो कि कई देशों से विलुप्त हो रही है। कैलास  के दो तरह के पासपोर्ट बनाए गए हैं। एक सुनहरे रंग का और दूसरा लाल रंग का है। झंडे का रंग मेहरून है। जिसके दो प्रतीक हैं। एक सिंहासन पर नित्यानंद और दूसरे पर एक नंदी है। अनुयायियों के साथ बलात्कार और बच्चों को अगवा करने का आरोपी नित्यानंद देश छोड़कर भाग चुका है।नित्यानंद को वापस लाने के लिए पुलिस विदेश मंत्रालय के साथ काम कर रही है। देश लौटते ही उसकी गिरफ्तारी के आदेश हैं।

शनिवार, 16 नवंबर 2019

श्रीलंका में मतदाताओं को ले जा रही बस पर बंदूकधारियों ने चलाईं गोलियां

sri lanka news

बंदूकधारियों ने शनिवार को उत्तरी श्रीलंका के मन्नार में मतदाताओं को ले जा रही बसों के एक काफिले पर गोलियां चला दी।  क्योंकि देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान मतदान शुरू हुआ था ।एक समूह ने पत्थर फेंके और उत्तरी श्रीलंका के मन्नार में मतदाताओं को ले जा रही दो बसों में गोलियाँ चला दी, श्रीलंकाई मीडिया ने बताया।

किसी के हताहत होने की तत्काल रिपोर्ट नहीं थी। लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावरों ने सड़क पर टायर जला दिए थे और 100 से अधिक वाहनों के काफिले पर हमला करने की कोशिश की थी।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं और पथराव भी किया।"

देश के आठवें राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए 12,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ था । कुल 15,992,096 श्रीलंकाई इस चुनाव में 35 उमीदवारो की किस्मत का फैसला करेंगे   1982 में हुए पहले राष्ट्रपति चुनाव के बाद से यह चुनाव में उमीदवारो की सबसे अधिक संख्या है। चुनाव आयोग (ईसी) के एक अधिकारी ने कहा कि परिणाम शनिवार रात तक आने की सम्भावना है ।