Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

रविवार, 6 अक्टूबर 2019

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा बन गए रिकॉर्ड मैन

rohit sharma become records man against south africa

टी-20 और वनडे क्रिकेट में हिटमैन रोहित टेस्ट मैचों में भी बड़े रिकॉर्ड मैन बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह टेस्ट में बतौर ओपनर पहली बार खेलते हुए दोनों पारी में सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बतौर ओपनर टेस्ट में  डेब्यू करते  हुए सबसे ज्यादा 303 रन बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है।

रोहित ने के केपलर वेसल्स का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 1982 में 208 रन बनाए थे।  सुनील गावस्कर के बाद रोहित दूसरे भारतीय ओपनर है। जिन्होंने क्रिकेट के इस सबसे लंबे फॉर्मेट की दोनों इनिंग में 3 अंकों का आंकड़ा छुआ है। लिटिल मास्टर गावस्कर ने 1971 में  और 1978 में दो बार यह कारनामा किया था। अब 41 साल बाद जाकर टीम इंडिया को ऐसा सलामी बल्लेबाज मिला है। जिसने दोनों पारियों में शतक जमाए। वैसे रोहित एक मैच में 2 सेंचुरी लगाने वाले छठे भारतीय हैं।

तेरह छक्के लगाकर रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग 

रोहित ने दूसरी पारी में 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 127 रन बनाए। पहली इनिंग में उन्होंने 176 रन बनाए थे। इस तरह उन्होंने दोनों इनिंग में कुल मिलाकर 13  सिक्स लगाते हुए कुल 303 रन बना दिए। एक टेस्ट मैच में किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का यह विश्व कीर्तिमान है। इससे पहले पाकिस्तान के वसीम अकरम ने 1996 में जिंबाब्वे के खिलाफ शेखुपुरा में खेले गए टेस्ट मैच में 12 छक्के लगाए थे।

द्रविड़ से आगे निकले रोहित शर्मा 

रोहित दूसरी पारी में शतक जड़कर रोहित भारतीय धरती पर टेस्ट मैचों में लगातार सात बार पचास से अधिक रन  बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने अभी तक संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज राहुल द्रविड़ वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स और जिंबाब्वे के एंडी फ्लावर को पीछे छोड़ा। रोहित के सात पारी का  स्कोर इस प्रकार है।  82,51* , 102*, 65,50* 176 और 127 है।