बिहार के भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों ने एसडीएम पर हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक बाद में सुरक्षा गार्डों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। एसडीएम ने मौके में किसी तरह निकल कर अपनी जान बचाई। इस हमले में एसडीएम की गाड़ी को लोगो फोड़ दिया। घटना से बचने के लिए ही टीम के बॉडीगार्ड ने फायरिंग भी की है। हालांकि एसडीएम ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना में आई बाढ़ के पानी की निकासी न होने से नाराज लोगों ने शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान लोगों ने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से उन्हें राहत प्रदान करने की मांग की। पटना के दानापुर इलाके के निवासियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने टायर जलाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम और सरकारी एजेंसी पहले बारिश बंद होने के बाद भी कालोनियों और अपार्टमेंट में बाढ़ के पानी को बाहर निकालने में विफल रही है। शहर भर के जलभराव वाले क्षेत्रों में काफी लोगों ने पिछले 3 दिनों में 1 दर्जन से अधिक स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन किया है।
