टी-20 और वनडे क्रिकेट में हिटमैन रोहित टेस्ट मैचों में भी बड़े रिकॉर्ड मैन बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह टेस्ट में बतौर ओपनर पहली बार खेलते हुए दोनों पारी में सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बतौर ओपनर टेस्ट में डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा 303 रन बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है।
रोहित ने के केपलर वेसल्स का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 1982 में 208 रन बनाए थे। सुनील गावस्कर के बाद रोहित दूसरे भारतीय ओपनर है। जिन्होंने क्रिकेट के इस सबसे लंबे फॉर्मेट की दोनों इनिंग में 3 अंकों का आंकड़ा छुआ है। लिटिल मास्टर गावस्कर ने 1971 में और 1978 में दो बार यह कारनामा किया था। अब 41 साल बाद जाकर टीम इंडिया को ऐसा सलामी बल्लेबाज मिला है। जिसने दोनों पारियों में शतक जमाए। वैसे रोहित एक मैच में 2 सेंचुरी लगाने वाले छठे भारतीय हैं।