राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे फिटनेस योगा मेडिटेशन सेंट्रो की सीलिंग से बड़ी राहत मिली है। डीडीए ने अपने बोर्ड मीटिंग में बुधवार को मास्टर प्लान में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सीलिंग मानीटरिंग कमेटी ने 2008 के बाद से खुले सभी जिम और वैलनेस सेंट्रो को सील करने के निर्देश दिए थे. इससे पहले कि जिम और फिटनेस सेंट्रो को ही वैलिड करार दिया गया था।
लेकिन अब डीडीए ने मास्टर प्लान में संशोधन कर संचालकों को बड़ी राहत दी है। अब नए जिम अंडरग्राउंड या ग्राउंड फ्लोर पर ही खुलेंगे। एलजी अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई डीडीए की बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। दिल्ली लगातार बढ़ रही है ऐसे में मिक्स यूज एरिया इलाकों की जरूरत बन गई है।
इसी वजह से मास्टर प्लान 2021 में संशोधन किया गया है फिटनेस सेंटर में जिम योगा मेडिटेशन सेंटर और वैलनेस सेंटर शामिल है। यह फिट इंडिया मूवमेंट के लिए भी जरूरी है। ऐसे में अब नोटिफिकेशन के बाद से नई फिटनेस सेंटर वैलनेस सेंटर सिर्फ ग्राउंड फ्लोर या बेसमेंट पर ही खुल सकेंगे। पुराने खुले फिटनेस सेंटर भी पहले की तरह चलते रहेंगे।
