Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019

टमाटर 80 और प्याज 60 के पार

Tomatoes 80 and Onions Across 60

प्याज के बाद अब टमाटर की कीमत भी बढ़ी है और लोकल बाजार में ₹80 प्रति किलो तक पहुंच गई है। आजादपुर मंडी के सब्जी बेचने वालों का कहना है कि कर्नाटक के अलावा कई राज्य में भारी बारिश के कारण टमाटर की फसल खराब हो गई है। इसलिए आपूर्ति कम हो रही है। यही कारण है कि टमाटर की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है। हालांकि पिछले हफ्ते के मुकाबले प्याज की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। प्याज की कीमत अब ₹60 किलो है।

 वही मदर डेयरी के सफल आउटलेट्स पर टमाटर ₹58 किलो बेच रहे हैं। आजादपुर मंडी के टमाटर थोक कारोबारियों का कहना है कि कई राज्य में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण टमाटर की आपूर्ति कम हो रही है। जबकि मांग अधिक और आवक कम होने के कारण टमाटर के रेट आसमान छू रही हैं। कर्नाटक और तेलंगाना के अलावा कुछ पहाड़ी इलाकों में कुछ दिनों से बारिश हो रही है। जिसे टमाटर की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। जिसका सीधा असर टमाटर की आपूर्ति पर  दिखाई दे रहा है।

 टमाटर की कीमत बढ़ने के साथ ही सफल आउटलेट्स पर लोगों की भीड़ भी बढ़ गई है। काफी लोग यहां कतार में लगकर टमाटर और प्याज खरीद रहे हैं। हालांकि कई इलाकों में दिल्ली सरकार की ओर से प्याज बेचे जा रहे हैं। जहां से लोग प्याज खरीद रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सहकारी समितियां 23.90 रुपये प्रति किलो की सस्ती दर पर प्याज बेच रही हैं। हालांकि खुदरा बाजार में कीमत अभी भी अधिक है। यह संस्थाएं केंद्र सरकार के बफर स्टॉक से प्याज ले रही हैं। करीब 18000 टन प्याज दिल्ली सहित कई राज्यों में उतारा जा रहा है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

लोगों का कहना है कि टमाटर और प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से सब्जियों का जायका  बिगाड़ दिया है। मजबूरन पहले की मुकाबला प्याज और टमाटर का इस्तेमाल कम कर रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि वे टमाटर और प्याज लेने के लिए सफल डेयरी का रुख कर रहे हैं। क्योंकि यहां लोकल मार्केट से 10 से ₹15 किलो टमाटर टमाटर और प्याज सस्ते मिल रहे हैं।