Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

सोमवार, 7 अक्टूबर 2019

प्रॉपर्टी के लिए 14 साल में परिवार के 6 सदस्यों को खाने में जहर देकर मारा

6 family members killed by poisoning food in 14 years for propert

केरल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने प्रॉपर्टी पाने के लिए परिवार के 6 सदस्यों को 14 साल के अंतराल में जहर देकर मार डाला। यह मौतें 2002 से 2016 के बीच हुई। जब लोगों की मौत होती थी तो लोग उसे स्वाभाविक मौत मानते थे।  पुलिस के अनुसार यह हत्या खाने में साइनाइड जहर देकर की गई। मामले में मुख्य आरोपी महिला समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है।

जोसफ के परिवार में 6 लोग थे। पुलिस के अनुसार जॉलीअम्मा ने इन्हें मारने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने अपने दोस्तों एमएस मैथ्यू और प्राजी कुमार से सायनाइड लिया था। इसके बाद परिवार में मौतों का सिलसिला शुरू हो गया। पति राय थामस की मां अन्नम्मा कि वह  2002 में,उनके पति टॉम थॉमस की साल 2008 में,चाचा मैथ्यू  मंचडी  की 2014 में,उनके चचेरे भाई शाजु की पत्नी सिली की 2016 में,और उनकी भतीजी अल्फाइन की 2014 में मौत हुई थी।

14 साल की अवधि के भीतर हुई इन 6 मौतों को लोग अब तक प्राकृतिक मानते रहे थे।  ऐसे में पुलिस के खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया। रॉय के परिजन भी इसे नेचुरल डेथ ही मान रहे थे।  लेकिन उन्हें इन मौतों पर शक तब हुआ जब रॉय की मौत के बाद जाली उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश में थी। पोस्टमार्टम में मामले का खुलासा हुआ।