मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा द्वारा झटके गए 9 विकेट की बदौलत। भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन साउथ अफ्रीका को 203 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली। 395 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम शमी 5/35 और जडेजा 4/87 की धारदार बोलिंग के सामने 63.5 ओवर में ही 191 रन पर ढेर हो गई। पिछले 7 वर्षों में भारत ने अपनी सरजमीं पर 30 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें से उसने 80 फ़ीसदी सफलता हासिल की है।
मोहम्मद शमी ने साउथ अफ्रीका पर बरपाया कहर
सपाट पिक्चर पर विकेटों की उम्मीद स्पिनर्स से थी। लेकिन वह शमी थे जिन्होंने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की हालत पतली कर दी। उन्होंने करियर में चौथी बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए। पहले चार दिन बल्लेबाजों को पिच के कारण अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा था। लेकिन पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज हावी रहे। तेज गेंदबाजों को उछाल का फायदा। मिला वही स्पिनर्स गेंद को तेजी से टर्न कराने में सफल रहे। अश्विन ने दूसरे ओवर में ब्रुइन 10 को बोल्ड करके दिन का खाता खोला। इसके बाद शमी ने तेंबा बावुमा जीरो साउथ अफ्रीका कप्तान फफ डू प्लेसिस 13 और पहली पारी में शतक जड़ने वाले क्विंटन डे कॉक को 0 पर बोल्ड करके। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।साउथ अफ्रीका के खिलाफ जडेजा का घातक ओवर
शमी ने जहां लगातार अंतराल पर विकेट निकाले वही जडेजा ने 1 ओवर में ही 3 विकेट निकालकर भारत की बड़ी जीत तय कर दी। जडेजा ने पारी के 27 ओवर में पहली बॉल पर एडन मार्कराम 39 को का बोल्ड किया। इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर वर्नोन फिलैंडर 0 और केशव महाराज 0 को एलबीडब्ल्यू आउट किया। सुबह 11/1 के स्कोर पर खेलने उतरी मेहमान टीम का स्कोर अचानक 70/8 हो गया और भारत की जीत पहले सेशन में ही नजर आने लगी। लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सेनुराम मुथुसामी 108 गेंद में 49 नाबाद और दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेन पिट 107 गेंद में 56 रन ने नौवें विकेट के लिए 91 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करके भारत को जीत के इंतजार को बढ़ाया।भारत को इस जीत से 40 अंक मिले और उसने तीन मैचों में तीन जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर कुल 160 अंक के साथ अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया
