नवरात्री आदि शक्ति के नौ रूपों की पूजा का समय है। नवरात्री के दौरान माँ के नौ रूपों की पूजा करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। ताकि माँ अपने भक्तो पर अपनी दया दृष्टि बनाये रखे। नवरात्री नौ रातो का पर्व है। इसीलिए इसे नवरात्री कहा जाता है। नवरात्री के नौ दिनों के दौरान लोग आदि शक्ति के नौ रूपों की पूजा करते। है। इस दौरान लोग उपवास भी रखते है। ये उपवास कठिन होते है और नवरात्री के उपवास के नियमो का पालन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आस्था से पूर्ण भक्त उसे पूरा करते ही है। लेकिन फिर भी कुछ लोगो को ये खास सलाह दी जाती है कि वो नवरात्री के दौरान उपवास ना रखे।
ऐसे लोग ना रखे नवरात्री का उपवास
बीमार लोग
बीमार और कमजोर लोगो को इस कठिन उपवास को नहीं करना चाहिए। यदि को इंसान बीमार है और उपवास कर रहा है तो डॉक्टर की सलाह अवश्य ले।गर्भवती महिला
गर्भवती महिलाओ को डॉक्टर की सलाह लेकर या अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही उपवास करने चाहिए। क्योंकि गर्भावस्था में बहुत सावधानियों की जरूरत होती है।मधुमेह या डायबिटीज
मधुमेह या डायबिटीज के मरीज को किसी प्रकार का उपवास नहीं करना चाहिए। मधुमेह या डायबिटीज के मरीज उपवास रख रहे है ,तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखे।
सर्जरी
यदि किसी की सर्जरी हुई है या दवाईयां चल रही है। उन्हें भी नवरात्री का उपवास करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगो को समय समय पर दवाईयॉं लेनी पड़ती है। जो की उपवास के दौरान निषेध होती है।
तो ऐसे किसी भी लोगो को ना केवल नवरात्री का उपवास करने से बचना चाहिए। बल्कि ऐसे लोगो को कोई भी उपवास नहीं करना चाहिए।