Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019

टिक टॉक स्टार चुनावी रण में कूदते ही गिर गई

Tik tok star collapsed as she jumped into the electoral battle

बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कई खिलाड़ियों और सेलिब्रिटीज को उतारा है। टिक टोक की स्टार कही जाने वाली सोनाली फोगाट भी इस चुनाव में काफी चर्चा बटोर रही है। मंगलवार को प्रचार के दौरान उन्होंने भारत माता की जय ना बोलने वाले को पाकिस्तानी कह दिया। सोनाली ने नारा न लगाने वालों को कहा कि आप पर शर्म आती है।

दरअसल मंगलवार को अपने प्रचार के दौरान सोनाली ने नारा लगाया नारे पर लोगों में उत्साह कम दिखा। तो  सोनाली नाराज हो गई नाराज भी इस कदर हुई कि सीधे-सीधे नारा न लगाने वालों को पाकिस्तानी कह दिया। दरअसल सोनाली ने लोगों से कहा कि आप भी मेरे साथ एक जयघोष करेंगे। भारत माता की जय। इस पर लोगों ने जय का नारा लगाया।इसी को लेकर सोनाली ने तुरंत मंच से कहा,क्यों भाई आप लोग पाकिस्तान से आए हो क्या। पाकिस्तानी हो क्या अगर हिंदुस्तानी हो तो भारत माता की जय बोलो।

 इसके बाद सोनाली ने दो बार और नारा लगवाया उन्हें फिर उम्मीद से कम रेस्पॉन्स मिला। तो उन्होंने कहा शर्म आती है आप पर। शर्म आती है कि आप जैसे लोग भी हिंदुस्तान में रहते हैं।

कुलदीप बिश्नोई को टक्कर देंगी सोनाली फोगाट


बता दें कि हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से सोनाली फोगाट बीजेपी के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई से है। टिक टॉक पर अच्छे खासे फॉलोवर्स होने की वजह से सोनाली टिकट मिलने के बाद से ही चर्चा में है। हालांकि इससे पहले वह काफी दिन से बीजेपी में भी सक्रिय रही है।
भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई यहां से तीन बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। भजनलाल इस विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रहे थे। इस जाट बहुल क्षेत्र में 1.60 लाख से अधिक मतदाता है और 15 उम्मीदवार मैदान में है। टिक टॉक से पहचान बनाने वाली 40 वर्षीय फोकट ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर प्रचार कर रही है। कुलदीप बिश्नोई के सामने चुनाव लड़ने के बारे में सोनाली फोगाट का कहना है कि मैं इसे चुनौती नहीं मानती।

बीजेपी उम्मीदवार सोनाली फोगाट ने कहा मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया है।    सोनाली ने सफाई देते हुए कहा मैंने पाकिस्तानी नहीं कहा ,  मैंने कहा कि क्यों भाई पाकिस्तान से आए हो क्या अगर उन लोगों को ठेस पहुंची है। तो मैं निश्चित माफी मांगना चाहूंगी।  जिन लोगों को मैंने कहा वे लोग बाद में मुझसे मिलने आए और मैंने माफी भी मांगी। उन्होंने तो मेरी तारीफ ही की क्योंकि मैंने विधायक बनने पर कॉलेज खोलने का वादा किया है। युवकों ने बताया कि उन्हें भड़काया गया था और दूसरी पार्टी के लोगों ने मेरी सभा के दौरान यह सब करने के लिए कहा था।