विराट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस बात से खुश है कि टीम मैच खिलाड़ियों ने निस्वार्थ रवैया अपनाया है। मैच खिलाड़ियों की सोच में लचीलापन है। जिस से मोहम्मद शमी के खेल में बदलाव आया और कुलदीप यादव को पता है कि वह टीम से बाहर क्यों हुए हैं। विराट ने पूर्व टेस्ट की संध्या पर कहा की शमी अधिक जिम्मेदारी के साथ खेल रहे हैं। हमें अब कुछ बताने की जरूरत नहीं होती। हमें अब यह कहने की जरूरत नहीं होती आपको हमारे लिए इस पर यह स्पेल डालना होगा।
जब उन्हें गेंद सौंपी जाती है तो वह मैच की परिस्थिति को अच्छे से समझते हैं। कप्तान ने हालांकि कहा कि कुलदीप को पता है कि उनको अंतिम 11 में जगह क्यों नहीं मिली। उन्होंने कहा टीम में कोई भी स्वार्थी नहीं है और हर कोई यह सोचता है कि वह टीम के लिए क्या कर सकता है। कुलदीप यह समझता है कि भारत में खेलते समय अश्विन और जडेजा हमारी पहली पसंद होंगे क्योंकि वह बल्ले से भी योगदान देने में सक्षम है।
50 वां टेस्ट खेलेंगे विराट कोहली कप्तान के तौर पर
आपको बता दे विराट कोहली 50 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले एम एस धोनी 60 के बाद दूसरे दूसरे भारतीय कप्तान होंगे।हमारी टीम लगभग स्थिर है और मुझे नहीं लगता कि पिच की भूमिका बहुत ज्यादा होगी। क्योंकि जब पिच में नमी होती है। तब ही स्पिनर्स को घुमाव मिलता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ तेज बोव्लेर्स ही प्रभावी होंगे स्पिनर भी प्रभावी होंगे-विराट कोहली बा कप्तान भारत
