तुला राशि वालों के लिए आज है बहुत ही खाश दिन।
तुला राशि वाले लोगों को आज मिलेगी बड़ी खुश खबरी। जानने के लिए पूरा पढ़े ं।
तुला राशि वाले लोगों को आज मिलेगी बड़ी खुश खबरी। जानने के लिए पूरा पढ़े ं।
आज का राशिफल-
मेष-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
आज मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर है। साथी कर्मचारियों एवं दोस्तों से व्यवहार मजबूत होगा।
आज किसी भी कार्य को पूरे जोश और जूनून के साथ शुरू करने के लिए अच्छा समय है, किस्मत आपका साथ देगी।
लव लाईफ-
आज आपका साथी नाराज हो सकता है इसलिए बातचीत में उग्र या उत्तेजित होने से बचें।
जिसे आप चाहते हैं उनसे आज अपने प्यार का इजहार करनें से बचें वरना किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
नकारात्मक-
किसी ओर के झगड़े में पड़ने से बचें, आज आप उग्र होने से बचें।
जो आपको परेशान करते हैं, आज आप उनके साथ अभद्र व्यवहार कर के संकट मे ं पड़ सकते हैं।
वृषभ-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
परिवार के छोटे सदस्य आज आप पर निर्भर होंगे, जिससे आप एक महत्वपूर्ण व्यक्ति जैसे महसूस करेंगे । इससे आपको परिवार में आपके कद एवं जिम्मेदारियों का अहसास होगा ।
आपको नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को आप दयालु स्वभाव के चलते माफ कर देंगे, जिससे समाज में आपकि ईज्जत बढेगी।
आज आप जो भी काम शुरू करेंगे वो कार्य आपके आने वाले वक़्त में भी लाभदायक होगा।
लव लाईफ-
जिवनसाथी से विवाद करने ं से बचें। आज आपका पुराना प्यार लोटकर आ सकता है।
नकारात्मक-
पुरूषों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
लेकिन जो महिलाएँ चुगली करती हैं वो आज अपनी असुरक्षा छुपाने के लिए आपसे नाराज हो सकती हैं, इसलिए आज ऐसी महिलाओं के सम्पर्क में रहने से परहेज करें।
मिथुन-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
आप एक उच्च तार्किक विचार वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं । आज आपके ज्ञान, दृष्टिकोण तथा राय की बहुत प्रशंसा होगी। लोग आपसे सलाह लेने भी आ सकते हैं।
लव लाईफ-
आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जिसके बारे में आप अधिक नहीं जानते हैं। आपके लिए यह सही रहेगा कि कोई भी प्रतिबद्धता करने के पूर्व उनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
नकारात्मक-
एक बैचेनी एवं अधीरता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। यह आपको कोई भी उचित और सही निर्णय करने में अक्षम बनाएगा। इसलिए आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
स्वास्थ्य-
आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो में आपकी व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।
कर्क-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
आज आप अपनी आर्थिक तथा कैरियर की स्थिति में काफ़ी प्रगति करेंगे। आपको पदोन्नति या अच्छे वेतन वाली नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।
आप ऐसी किसी योजना में अपनी ऊर्जा और ताकत का निवेश करेंगे जो आपको एक उद्देश्य भी प्रदान करती है एवं आपकी शारीरिक और मानसिक ताकत भी चरम पर होगी।
नकारात्मक-
आप पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं और कोई भी चीज जो आपको रोकती है, तो उससे आपको बुरा लगेगा। आपको सलाह होगी कि आप शांत रहें और उन लोगों से चतुराई से दूर रहें जो आपको भटकाने का प्रयास करते हैं।
स्वास्थ्य-
इस समय आप एक कठिन मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। योग एवं ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है।
सिंह-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
महत्वपूर्ण और बड़ी योजनाओं पर कार्य करने वाली महिलाओं को उनके समर्पण और मेहनत के लिए सम्मानित कीया जाएगा।
यदि आपकी सजग होने की प्रवृत्ति है तो आप लोगों के प्रति, उनके उद्देश्यों, परिस्थितियों के प्रति बहुत शंकालु बनती हैं। ऐसा कोई भी वादा, जो कार्य को आज आपके पक्ष में कर सकता है, उसे करने के पूर्व आप प्रत्येक चीज को विश्लेषण करके समाप्त करेंगे।
नकारात्मक-
यदि आप अपने स्वयं के भ्रमों और कल्पनाओं में उलझे रहना जारी रखते हैं तो आपकी उदारता या आपकी गरमाहट आपकी सहायता नहीं करेगी। आपका अलग रहना केवल आपके निकट संबंधियों को क्रोधित करेगा।
स्वास्थ्य-
आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।
कन्या-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
अपने प्रिय लोगों की जरुरत के समय दिखायी ईमानदारी से आप उनके प्रिय बन जायेंगे। वे आपसे अधिक प्यार करेंगे और आपकी तरफ़ अधिक ध्यान देंगे।
आज आप जो भी कर रहे है उस से जुड़े रहने का आपका निर्णय बेहतर रहेगा ।
यह निकट भविष्य में आपको अच्छा लाभ दिलायेगा ।
आज का दिन हर तरफ से आपके पक्ष में होगा।
तुला-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
मित्र आपके लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेंगे। अपनी योजनाओं को उनके साथ साझा कीजिए और वो सब सहायता करेंगे जो वे कर सकते हैं।
आज आपके तार्किक विचार मार्गदर्शक साबित होंगे। उन पर पूरी तरह से विश्वास करें क्योंकि वे कभी गलत नही हो सकते। और आज इससे आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
नकारात्मक-
संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें।
चाहे कितना भी बुरा क्यों ना हो, जो बीत गया है उसके बारे में सोचने से कुछ अच्छा नही होगा। यह केवल आपको परेशान करेगा। जो हो गया उसके बारे में ना सोचे। सोचने के लिये और भी कई मुद्दे है।
लव लाईफ-
आप एक रिश्ता निभाने के लिए प्रतिबद्ध व्यक्ति है । आप अब जिस संबंध में है आप उसको बहुत अरसे से भलिभाँती निभाते आये है । रिश्ता स्थिर रखने हेतू जो भी आप कर सकते है आप करेंगे।
वृश्चिक-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
आप अपने परिवार के साथ एक शाम बिताना पसंद करेंगे। आप अपने पति/पत्नी के साथ घर में बने रात्रिभोज का आनंद ले सकते/सकती हैं। यह उनके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को भी सुनिश्चित करेगा।
आपके लिए सर्वश्रेष्ठ कैरियर चुनने पर या कोई नया व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए सलाह लेने हेतु किसी का परामर्श लेने के लिए आज अच्छा दिन है। अभी शुरुआत करने से आपके भावी प्रयासों में लाभ होगा।
नकारात्मक-
आपका शर्मीला एवं अंतर्मुख स्वभाव आपको आगे बढ़ने नही देता, जिसके कारण आपको हमेशा अकेला ही रहना पड़ सकता हैं। सामाजिक बनने एवं नये वातावरण के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करें।
धनु-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
अपने प्रिय लोगों की जरुरत के समय दिखायी ईमानदारी से आप उनके प्रिय बन जायेंगे। वे आपसे अधिक प्यार करेंगे और आपके तरफ़ अधिक ध्यान देंगे।
एक नए व्यवसाय पर आपके द्वारा विकसित रूचि के आधार या कारणों का विश्लेषण करने कि कोशिश करें । किसी को भी अच्छी तरह जानने से पहले उन पर विश्वास ना करें।
नकारात्मक-
आपको अपनी कल्पनाएँ साकार करने में कुछ अनपेक्षित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। परंतु इसके लिये कोई ना कोई उपाय आपको जल्द ही मिलेगा।
लव लाईफ-
आप एक रिश्ता निभाने के लिए प्रतिबद्ध व्यक्ति है । आप अब जिस संबंध में है आप उसको बहुत अरसे से भलिभाँती निभाते आये है । रिश्ता स्थिर रहने हेतू जो भी आप कर सकते है आप करेंगे।
मकर-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
आपके प्रियजनों का प्यार एवं देखभाल आपके लिये ऊर्जा बढ़ानेवाला साबित होगा तथा आपको कुछ रचनात्मक एवं परिणामकारक कार्य करने हेतू उत्तेजन देगा।
यद्यपि आप निर्णय लेने में बहुत बुद्धिमान और अच्छे हैं, तथापि उन्हें दूसरों पर थोपने का प्रयास मत कीजिए। इस व्यवहार से आप केवल दूसरों का वैमनस्य अर्जित करेंगे।
नकारात्मक-
आपकी बिना सोचे-समझे बोलने की आदत आज आपको संकट में डाल सकती है। यह किसी ऐसे व्यक्ति को नाराज कर सकती है जिसके प्रति आप आकर्षित हैं।
इसकी वजह से आपका जिवन साथी आपसे विवाद खड़ा कर सकता है।
कुंभ-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
आज का दिन कुंभ राशि वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ में रहेगा। आज कोई नया काम शुरू करने में सफलता के योग है ं।
जो लोग आपके कार्य को लेकर आपकी आलोचना करते थे, वो भी आज आपका साथ देंगे।
परिवार के छोटे सदस्य आज आप पर निर्भर होंगे, जिससे आप एक महत्वपूर्ण व्यक्ति जैसे महसूस करेंगे । इससे आपको परिवार में आपको आपके स्थान एवं जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
नकारात्मक-
आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। किंतु आपको अपनी भावनाओं पर आने वाले समय तक के लिए नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
आप अपने तरीके के प्रति सुनिश्चित हों अन्यथा आपको ठुकराया जा सकता है।
मीन-
(30/09/19)-
सकारात्मक-
अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के कुछ दिन पूर्व उन पर विचार कीजिए। शीघ्र ही आपका समय अनुकूल होगा।
आज आप जो भी कर रहे है उसीसे जुड़े रहने का आपका निर्णय बेहतर रहेगा । यह निकट भविष्य में आपको अच्छा लाभ दिलायेगा ।
नकारात्मक-
पिता का एकमात्र उत्तरदायित्व केवल अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करना नहीं है ।
उनको अपने बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना होगा, अन्यथा बच्चे बड़े होते समय उनसे भावनात्मक रूप से दूर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- एसे करें नवरात्रि का उपवास
LG G8S ThinQ तीन रीयर केमरे व ताकतवर प्रोसेसर के साथ आया भारत
यह भी पढ़ें- एसे करें नवरात्रि का उपवास
LG G8S ThinQ तीन रीयर केमरे व ताकतवर प्रोसेसर के साथ आया भारत
