Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

wedding anniversary of deepveer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
wedding anniversary of deepveer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने शादी की पहली सालगिरह पर तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह का जश्न शुरू किया। रणवीर के माता-पिता के साथ इस जोड़े ने आज सुबह प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया।दोनों ही पारंपरिक परिधानों में दिखाई दिए। देखे तस्वीरें




दीपिका लाल बनारसी साड़ी में पारंपरिक आभूषण और सिंदूर के साथ नजर आईं। जबकि रणवीर ने इस बार सुनहरे रंग के कुर्ते-चूड़ीदार में जैकेट पहने हुए थे ।

दोनों ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी की। उनकी शादी क्रमशः 14 और 15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रस्मों के अनुसार हुई थी ।उन्होंने बैंगलोर में रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया और मुंबई में बॉलीवुड के सितारों के लिए भी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों कबीर खान की '83 में एक साथ दिखाई देंगे। रणवीर सिंह क्रिकेट के महान खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और दीपिका उनकी पत्नी रोमी के रूप में दिखाई देंगी।