बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनके यूरोप ट्रिप से मुंबई लौटने के बाद डेंगू हो गया है। अभिनेता को अपनी अस्वस्थता के कारण अपनी अबू धाबी यात्रा रद्द करनी पड़ी।
“वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और परीक्षणों से पता चला कि उन्हें डेंगू हुआ था। इस सप्ताह एक कार्यक्रम के लिए उन्हें अबू धाबी की यात्रा करनी थी। लेकिन डॉक्टरों ने उनको न जाने की सलाह दी। क्योंकि उन्हें अभी आराम करने की आवश्यकता है।सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस उनकी रिकवरी की दुआ कर रहे है ।
हाल ही में, इस साल बहुत सारे बॉलीवुड सितारे डेंगू की चपेट में थे - टीवी एक्टर मोहसिन खान, धर्मेंद्र और ज़ैन इमाम पहले इस बीमारी से पीड़ित थे।
सुशांत की नवीनतम रिलीज़ ड्राइव नेटफ्लिक्स पर कुछ खास नहीं चली । वह उनकी अगली फिल्म 'दिल बेचारा' में दिखाई देंगे। जो कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की पहली फिल्म है।