Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

mig-29 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mig-29 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 16 नवंबर 2019

गोवा में इंजन में आग लगने के कारण नौसेना का मिग -29K विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Naval MiG-29K aircraft crashes

गोवा के डाबोलिम के पास एक नौसैनिक स्टेशन से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद भारतीय नौसेना का एक मिग -29 K दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से, दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। पायलटों की पहचान कैप्टन M Sheokhand और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव के रूप में की गई है।

विमान गोवा में डाबोलिम के पास स्थित आईएनएस हंसा(INS Hansa) से जुड़ा हुआ है।भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रेनर विमान के इंजन में आग लग गई थी।

एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान, डाबोलिम में आईएनएस हंसा से उड़ान भरने के बाद एक मिग 29k ट्रेनर विमान को इंजन में आग लग गई। पायलटों कैप्टन M Sheokhand और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। @SpokespersonMoD

— SpokespersonNavy  (@indiannavy) 16 नवंबर, 2019