हैदराबाद में रेप के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद बीएसपी चीफ मायावती ने कहा है कि है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली की पुलिस को हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए। क्योंकि यहां अपराधियों को मेहमानों की तरह माना जाता है।
मायावती ने कहा की उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार सो रही है। यहाँ और दिल्ली में भी हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से यहाँ अपराधियों को राज्य के मेहमानों की तरह माना जाता है। यूपी में अभी भी जंगल राज है।