Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

kathua unnao rape cases लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
kathua unnao rape cases लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

उन्नाव रेप पीड़िता की स्थिति हुई गंभीर - डॉक्टर

unnao rape case live updates

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता ने कहा उन्नाव  रेप पीड़िता की स्थिति बहुत गंभीर है।उन्नाव  रेप पीड़िता के जीवित रहने की न्यूनतम संभावनाएं हैं। अब हमने उसे वेंटिलेटर पर रखा है।

आपको बता दें कि जमानत पर छूटे गैंगरेप के दो आरोपियों ने गुरुवार के तड़के युवती पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। जलती हुई हालात में युवती करीब 1 किलोमीटर तक दौड़ती रही। पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भेजा था। उसके बाद पीड़िता को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लाया गया।
पीड़िता सुनवाई के लिए रायबरेली कोर्ट जा रही थी। वह ट्रेन पकड़ने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में पहले से बैठे दोनों मुख्य आरोपी शुभम और शिवम त्रिवेदी और उनके तीन साथियों ने युवती को घेरा। इसके बाद उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

एअरलिफ्ट के जरिये युवती को दिल्ली भेजा गया था वहां उसे सफदरजंग अस्पताल में एडमिट किया गया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता 90% जल चुकी है। युवती ने बयान में आरोपियों के नाम बताएं। पुलिस ने बताया कि आरोपी 2 दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीड़िता को हरसंभव चिकित्सा सुविधा दी जाएगी प्रदेश सरकार ने इस मामले में कमिश्नर और डीआईजी से शाम तक पूरी रिपोर्ट मांगी है।