Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

jharkhand assembly elections 2019 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
jharkhand assembly elections 2019 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 12 नवंबर 2019

लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी: चिराग पासवान

chirag paswan jharkhand news

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के पार्टी के फैसले की घोषणा की। चिराग ने कहा, "लोक जनशक्ति पार्टी की ने फैसला किया है कि झारखंड की 50 सीटों पर हम अकेले चुनाव लड़ेंगे।" उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को जारी की जाएगी।

चिराग को 5 नवंबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लोजपा का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपने पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जगह लोजपा अध्यक्ष बनाया गया है । समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रामविलास पासवान अब पार्टी के संरक्षक होंगे।

लोजपा, जो मुख्य रूप से दलित समुदाय से समर्थन प्राप्त करती है। 28 नवंबर को अपने स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। चिराग पासवान बिहार के जमुई से संसद सदस्य हैं।