Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

hyderabad rape लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hyderabad rape लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

हैदराबाद: स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मियों पर बरसाई गुलाब की पंखुड़ियाँ

hyderabad veterinary doctor murder

हैदराबाद: स्थानीय लोगों ने उस स्थान पर पुलिस कर्मियों पर गुलाब की पंखुड़ियों बरसाई जहां पहले से ही एक मुठभेड़ में महिला बलात्कार और हत्या के आरोपी मारे गए थे। स्थानीय लोगों ने उस जगह डीसीपी जिंदाबाद, एसीपी जिंदाबाद' के नारे भी लगाए। जहां मुठभेड़ में महिला बलात्कार और हत्या के आरोपी मारे गए थे। वहां पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

मुठभेड़ स्थल पर लोगो ने जश्न मनाया पुलिस के लिए चीयर किया।महिला पशुचिकित्सक के पड़ोसियों आज पहले एक मुठभेड़ में चारो आरोपियों के मारे जाने के बाद पुलिस कर्मियों को मिठाई खिलाई। बीएसपी चीफ मायावती ने कहा उत्तर प्रदेश और दिल्ली की पुलिस को  हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए। 

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा  एक आम नागरिक के रूप में मैं खुश महसूस कर रही हूं कि यही वह अंत था जो हम सभी उनके लिए चाहते थे। लेकिन यह अंत कानूनी प्रणाली के माध्यम से होना चाहिए था। यह उचित चैनल्स के माध्यम से होना चाहिए था।