सारा अली खान बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक है जो बेबाकी से अपनी बात सबके सामने रखती है। हाल ही में उन्होंने मां अमृता सिंह के सैफ-करीना की शादी पर रिएक्शन का खुलासा किया है। सारा ने कहा जब मेरे पापा करीना से शादी करने के लिए जा रहे थे। तो मुझे याद है कि मैं अपनी मम्मी के साथ लाकर में ज्वेलरी निकालने गई थी। मैंने मां से पूछा कि मुझे कौन सा झुमका पहनना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने डिज़ाइनर संदीप और अबू को बुलाया और कहा सैफ शादी करने जा रहे हैं। मैं चाहती हूं कि इस मौके पर सारा सबसे सुंदर लहंगा पहने। आपको बता दे कि अमृता सिंह और सैफ अली खान अपनी शादी के कुछ साल बाद अलग हो गए थे। अब सैफ की करीना कपूर से शादी के बाद सारा और करीना का रिश्ता काफी अच्छा लग रहा है। लगू