Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

टेक्नोलॉजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टेक्नोलॉजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

आख़िर RPM Euro Games PUBG Trigger गेमिंग के लिए सबसे अच्छा है?

 आख़िर RPM Euro Games PUBG Trigger गेमिंग के लिए सबसे अच्छा है?:

नमस्ते, दोस्तों हमारे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। आज इस लेख में हम RPMEuro Games PUBG Trigger के कुछ स्पेक्स देखने जा रहे हैं!

इस उत्पाद के बारे में:

  • स्क्रैच प्रतिरोधी उत्पाद, फोन या स्क्रीन पर बिल्कुल "नहीं" निशान या सेंध लगाता है
  • रबर आंतरिक खत्म इसे फोन पर हल्का बनाता है, धातु शरीर इसे मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला बनाता है
  • हल्के वजन और मजबूत डिजाइन

 विस्तार तालिका

 

BrandRPM Euro Games
ModelR11 Trigger
Model NamePUBG Trigger
Item Weight49.9 g
Product Dimensions7 x 4 x 6 cm
Item model numberR11 Trigger
Compatible DevicesiPhone, Android
हमारे लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। हम आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा कृपया हमें अनुसरण करें।

आपके विवेक शर्मा - Jankari News

 Tech Content Writer

सोमवार, 30 सितंबर 2019

LG G8s ThinQ तीन रियर कैमरे और ताकतवर प्रोसेसर के साथ आया भारत में

नमस्कार दोस्तों , कैसे हो आप सब लोग आज हम बात करने वाले है LG के नए स्मार्ट फ़ोन के बारे मैं। जी है दोस्तों LG ने भारत में अपनी जी सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नए स्मार्टफोन LG G8s ThinQ और Q सीरीज में LG Q60 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। LG G8s ThinQ में ऑथेंटिकेशन के लिए यूज़र्स के नसों के पैटर्न की पहचान की जाती है। ऐसा इंफ्रारेड लाइट के ज़रिए संभव हो पाता है। इसके अलावा यह फोन मिलिट्री ग्रेड बिल्ड से लैस है और इसे डस्ट-वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 की रेटिंग मिली है।


LG G8s ThinQ की खासियत :-

अगर बात करें LG G8s ThinQ के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.2-इंच 1080×2248 ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। वहीं, फोन में पावर देने के लिए स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मौजूद है। इसके अलावा फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी की स्टोरेज दी गई है। हालांकि, डिवाइस में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। इस ट्रिपल रियर कैमरे में 12-मेगापिक्सल एफ/1.5 स्टैंडर्ड, 12एमपी एफ/2.4 टेलीफोटो लेंस और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल का सेंसर है जो टाइम-ऑफ-फ्लाइट जे़ड कैमरा से लैस है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,550 एमएएच की बैटरी और एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।

LG G8s ThinQ की कीमत :-

LG G8s ThinQ  को कंपनी ने फिलहाल सिर्फ एक वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया है। कंपनी ने इसे 36,990 रुपए में पेश किया है। फोन मिरर ब्लैक, मिरर टील और मिरर व्हाइट रंग में मिलेगा। भारत में इसकी सेल शुरू हो चुकी है। अगर बात करें LG Q60 की इसकी कीमत 13,490 रुपए होगी। स्मार्टफोन की बिक्री 1 अक्टूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।