कीर्ति सेनन के सितारे बुलंदियों पर है। कीर्ति इन दिनों अपनी अगली फिल्म हाउसफुल 4 के प्रमोशन में बिजी हैं।फिल्म हाउसफुल में कीर्ति अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आ रही हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री भी कमाल की नजर आ रही है। अब खबर है कि कीर्ति और अक्षय कुमार एक और फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।
पिछले दिनों अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का फर्स्ट लुक सामने आया था। लेकिन तब यह साफ नहीं था कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन होंगी। अब खबर है कि इस फिल्म में कृति को साइन किया गया है। खास बात यह है कि यह फिल्म न सिर्फ अक्षय और कीर्ति की दूसरी फिल्म होगी। बल्कि इसे फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। जिन्होंने हाउसफुल 4 को भी डायरेक्ट किया है।
आपको बता दे कि बच्चन पांडे तमिल की सुपरहिट फिल्म वीरम का हिंदी रिमेक है। वीरम में अजीत कुमार और तमन्ना ने लीड रोल प्ले किया था। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो साल 2019 कीर्ति के लिए बहुत ही लकी साबित हुआ है। इस साल उनकी दो फिल्मों लुकाछिपी और अर्जुन पटियाला को दर्शकों ने पसंद किया है। अभी उनके आने वाली फिल्मों में आओ सुविचार के अलावा मल्टीस्टार फिल्म पानीपत में भी कीर्ति अर्जुन कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर बड़े लेवल पर बना रहे हैं।