फिनलैंड की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) ने रविवार को देश के इतिहास में सबसे कम उम्र की 34 वर्षीय परिवहन मंत्री सनना मारिन को सरकार नेतृत्व करने के लिए चुना।
मारिन, जिसने एसडीपी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एंटनी रिने को बदलने के लिए वोट हासिल किये। वह दुनिया का सबसे युवा प्रधानमंत्री बन जाएगी। जो यूक्रेन के 35 वर्षीय ओलेक्सी होन्चेरुक से भी काम उम्र की है ।34 साल की मारिन लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे केंद्र पार्टी के नेता एस्को अहो से दो साल छोटी हैं। जो 1991 में 36 साल की उम्र में फिनलैंड के प्रधानमंत्री बने थे।
मारिन जून से देश के परिवहन और संचार मंत्री के रूप में सेवारत हैं। उन्होंने रिनी की विंटर लीव के दौरान सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व किया।एक महत्वपूर्ण गठबंधन सहयोगी केंद्र पार्टी के भरोसे के अभाव का हवाला देते हुए रिन्ने को प्रधानमंत्री के पद से हटना पड़ा।मारिन के नामांकन को अभी तक संसद और राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिली है।
