अभिनेता आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म 'बाला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है। यह फिल्म प्रतिभाशाली आयुष्मान खुराना की काबिलियत साबित कर रही है। फिल्म को दर्शको की तरह से काफी प्यार मिल रहा है।
प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ट्विटर पर आंकड़े साझा किए। उन्होंने लिखा बाला ने चौथे दिन ₹ 50 करोड़ .का आंकड़ा पार कर लिया है। बाला अमर कौशिक द्वारा निर्देशित की गई है और दिनेश विजान द्वारा निर्मित है।
फिल्म में आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी प्रस्तुत करती है। जो समय से पहले होने वाले गंजेपन से पीड़ित है और वह सामाजिक दबाव से कैसे निपटता है।इनके अलावा के अलावा, जावेद जाफरी, सौरभ शुक्ला और सीमा पाहवा सहायक भूमिकाओं में हैं।यह फिल्म 7 नवंबर 2019 को रिलीज हुई थी ।
