अब तक भारत के चार बल्लेबाज ने अपने पहले टेस्ट शतक को 200 से अधिक के स्कोर में बदला है । जिसमें मयंक अग्रवाल का नाम भी शामिल हो गया हैं। मयंक अग्रवाल ने विशाखापत्तनम में 215 रन बनाए। मयंक अग्रवाल से पहले दिलीप सरदेसाई (200 *), विनोद कांबली (224) और करुण नायर (303 *) तीनों ऐसा कर चुके है। यह अग्रवाल का नौवां प्रथम श्रेणी शतक था।मयंक अग्रवाल ने अपने नौ प्रथम श्रेणी शतको में से छह शतकों को 150 से अधिक के स्कोर में बदल दिया है।
317 रन की साझेदारी रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के बीच टेस्ट में भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हुई। इससे पहले 413 रन की सबसे बड़ी साझेदारी विनो मांकड़ और पंकज रॉय के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 1956 चेन्नई में हुई थी। जबकि दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी वीरेंदर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में लाहौर में हुई थी।
रोहित और अग्रवाल के बीच की साझेदारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए बड़ी साझेदारी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए बड़ी साझेदारी सहवाग और द्रविड़ के बीच 2008 में चेन्नई में दूसरे विकेट के लिए 268 रन की हुई थी।इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए 218 रन की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 2004 में कानपुर में सहवाग और गौतम गंभीर के बीच हुई थी ।
