Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

प्याज नहीं देनी थी तो पहले ही बता देते-शेख हसीना


seikh hasina on onion
भारत की ओर से प्याज का निर्यात बंद कर देने से दुनिया भर के कई देशों पर असर पड़ा है।  जो हर देश हमसे प्याज खरीदते थे। वहां पर आज प्याज पहुंचना अचानक बंद हो गया। इस कारण वहां प्याज के दाम बढ़ गए हैं। भारत यात्रा पर आई बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने इस बारे में मजाकिया लहजे में अपनी चिंता बयान की।

 उन्होंने कहा मुझे नहीं पता कि भारत ने प्याज के निर्यात को क्यों रोक दिया है। मुझे तो अपने रसोइयों से  कहा कि खाने में प्याज का इस्तेमाल मत करो। उन्होंने आगे कहा निर्यात रोकने के बारे में पहले अगर जानकारी दी होती तो हम हमें मदद मिलती।  लेकिन आपने अचानक प्याज भेजना रोक दिया। इससे हमारे देश में मुश्किल स्थिति आ गई है। अगर आगे कभी भारत ऐसे फैसले ले। तो हमें पहले ही बता दे। हसीना ने यह बातें एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के सामने की। प्याज नहीं देनी थी तो पहले ही बता देते