Polttics Blog is a hindi news website.we cover latest news in hindi.

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

भीड़ की हिंसा पर पीएम को लिखा था खत राष्ट्रद्रोह में 49 पर एफ आई आर


भीड़ की हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जुलाई में खुला खत लिखने वाले बॉलीवुड और लेखन जगत की 49 हस्तियों पर देशद्रोह जैसे धाराओं में एफ आई आर दर्ज की गई है। बिहार के मुजफ्फरनगर कोर्ट के आदेश पर वहां की पुलिस ने ही  एफ आई आर दर्ज की है। इनमें जिन जिन हस्तियों के नाम है वह मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा डायरेक्टर मणिरत्नम एक्ट्रेस अर्पणा सेन डायरेक्टर श्यामबेनेगल डायरेक्टर  अडूर गोपालकृष्णन गायिका शुभा मुद्ल कलाकार सौमित्र सेन एक्ट्रेस रेवती बाकी 40 अज्ञात बताए गए हैं।

मुजफ्फरपुर के एक वकील ने  कोर्ट में 27 जुलाई को याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि पीएम को खुला खत लिखने वाले इन हस्तियों ने देश की छवि को खराब करने की कोशिश की है और प्रधानमंत्री के कामकाज के साथ शानदार प्रदर्शन को कमतर किया है।  मीडिया को यह खत जारी कर उन्होंने अलगाववादी सोच का समर्थन भी किया। कोर्ट ने आदेश पर सदर थाने में एफ आई आर में 124 ए राष्ट्रद्रोह 153b देश की एकता को नुकसान पहुंचना के तहत आरोप लगाए गए हैं।

23 जुलाई को के खत में जताई थी चिंता 

इन हस्तियों ने दलितों मुस्लिमों और अन्य के खिलाफ भड़की हिंसा की घटनाओं को तुरंत रोकने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि बिना विरोध के कोई लोकतंत्र नहीं होता है।  हालांकि इसके जवाब में फिल्म और कला जगत की 61 अन्य हस्तियों ने मोदी के समर्थन में पत्र लिखा था और इन लोगों के आरोप को खारिज किया था। मोदी समर्थक हस्तियों  में मशहूर गीतकार प्रसून जोशी एक्ट्रेस कंगना रनौत और मधुर भंडारकर आदि शामिल थे।

 हम तानाशाही राज्य की ओर बढ़ रहे हैं-राहुल गाँधी 

इस पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई पीएम के खिलाफ बोलता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है हम तानाशाही राज्य की ओर बढ़ रहे हैं